बदायूं, अप्रैल 13 -- गांव में गालियां देने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। हमलावरों ने घर पर भी पथराव किया, जिससे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर बल्ली निवासी मजरुल ने बताया कि वह गांव में सामाजिक कार्य करता है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए बिजली कर्मियों से बात कर रहा था। तभी गांव के ही 20-25 लोग वहां पहुंच गए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और वह घर आ गया।आरोप है कि थोड़ी देर बाद हमलावर लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। ईंट-पत्थर चलने से मजरुल, उसका भाई नईम और परिवा...