गालियां देने से रोकना पड़ा भारी, डांटने पर बेटे ने ही चाकू से रेती पिता की गर्दन
संवाददाता, अगस्त 15 -- यूपी के लखनऊ में एक बेटे ने पिता की हत्या की कोशिश की। मोहनलालगंज के सिसेंडी में शराब के नशे में गालियां देने से रोकना बुजुर्ग पिता को भारी पड़ गया। गालियां देने से डांटा तो आरोपी बेटे ने पिता की गर्दन पर चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। बेटे ने रिश्तों को ताक पर रखकर पिता की गर्दन रेत दी। पिता को घायल देख आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। छोटा बेटा ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग पिता को पहले मोहनलालगंज के निजी अस्पताल ले गया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सिसेंडी के उत्तरगांव निवासी बाबूलाल (60) का बेटा शिव कुमार शुक्रवार को शराब के नशे में घर पर पहुंचा। शिव कुमार जोर-ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.