गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गांव पथरेड़ी में मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को लेने के देने पड़ गए। झपटमारी के दौरान संतुलन बिगड़ने से बदमाश मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े और खुद को घिरता देख अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपियों के बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले भंवरलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बतासा कि वह पथरेड़ी की एक डिलीवरी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे पथरेड़ी बस स्टैंड से पैदल अपने कमरे की ओर जा रहे थे। वह अपने हाथ में मोबाइल लिए हुए थे, तभी पीछे से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। बदमाशों ने उनका फोन छीनने के लिए उनके हाथ पर जोरदार झप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.