उन्नाव, अप्रैल 5 -- बीघापुर। पहाड़पुर सुबस गांव के रहने वाले 53 वर्षीय रजनीश कुमार लखीमपुर खीरी के थाना धौरहरा में हेड कांस्टेबल थे। रजनीश लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई थी। रविवार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भाई राम बरन ने बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रजनीश की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों ने उनके आवास व घाट पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नगर समाजसेवी सुधीर बाजपेई, वकील राजेंद्र, मुन्ना, डॉ. मान सिंह ने आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...