चक्रधरपुर, मार्च 22 -- चक्रधरपुर। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल ने आरबीई 25/2026 के तहत जारी अधिसूचित रनिंग एलाउंस में किए गए संशोधन पर कड़ा विरोध जताया है और रनिंग एलाउंस 25 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की है। काउंसिल के अनुसार आरबीई 26/2024 के तहत महंगाई भत्ता (डीए) 50 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद केंद्र सरकार के अन्य कर्मचारियों को स्थापित नीति के अनुरूप भत्तों में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि का लाभ दिया गया है। इसके विपरीत रेलवे के रनिंग स्टाफ को मात्र लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि ही की गई है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। काउंसिल के महासचिव डी विश्वसा ने चेतावनी दी है कि इस फैसले से देशभर के रनिंग स्टाफ में व्यापक असंतोष व्याप्त है। यदि जल्द ही इस निर्णय में सुधार नहीं किया गया, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को तेज करेगा, जिसमें विभिन्न...