रांची, नवम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल ने बुधवार को हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय के समीप धरना दिया। साथ ही, अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में डीआरएम करुणा निधि सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंडल सचिव अयोध्या पाण्डेय ने आरोप लगाया कि पिछले पे-कमीशन में रेलवे बोर्ड और पे-कमीशन कमेटी ने उनके साथ भेदभाव किया और उन्हें पुराने वेतनमान पर ही छोड़ दिया। मौके पर बिरजू कुमार, गोरखनाथ, वी.डी. महतो, रंजीत कुमार, चितरंजन, एस.के. मिश्रा, साकेत पांडेय, किसन कुमार, अभिमन्यु कुमार, राकेश कुमार झा, संतोष कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.