सराईकेला, अप्रैल 8 -- सरायकेला । सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 5 के पार्षद गौतम नायक द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अभिनाश कवि ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए त्वरित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। मलिक बांध में निर्माणाधीन पीसीसी गढ़वाल एवं कलवर्ट कार्य में पाई गई अनियमितताओं पर उपाध्यक्ष द्वारा संवेदक को कड़ी फटकार लगाई गई तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड संख्या 5 के पार्षद गौतम नायक एवं नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...