नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Common Gardening Mistakes: आजकल घर में पौधे लगाना एक ट्रेंड बन चुका है। लोग अपने घर, बालकनी या ऑफिस में हरियाली लाकर वातावरण को फ्रेश और खूबसूरत बनाना चाहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अच्छी शुरुआत के बावजूद पौधे धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। इसका कारण अक्सर बड़ी समस्या नहीं, बल्कि हमारी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। गलत तरीके से पानी देना, सही रोशनी ना मिलना या हवा और नमी का ध्यान ना रखना- ये सब बातें पौधों की सेहत पर असर डालती हैं। खासकर इंडोर गार्डनिंग में यह समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। अगर इन बेसिक चीजों का सही ध्यान रखा जाए, तो आपके पौधे लंबे समय तक हरे-भरे और स्वस्थ रह सकते हैं। इसलिए गार्डनिंग में सही जानकारी और थोड़ी सावधानी बहुत जरूरी है।1. ज्यादा पानी देना और खराब ड्रेनेज गलती क्या है: अक्सर लोग...