चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 9 महिला अधिकारी व कर्मचारी रेलवे मुख्यालय गार्डन कोलकाता के बीएनआर ऑडिटोरियम हॉल में 9 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित की जाएंगी। इस समारोह में मुख्य रुप से चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत सीसीआई पिथुनिया रुद्र, डीआरएम कार्यालय के ओएस (जी) बबिता दे, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन के अंतर्गत कार्यरत सीनियर क्लर्क के मनीषा, सीनियर डीएमई डीएलएस (बंडामुंडा) के सीनियर टेक्नीशियन रीतांजली प्रधान, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी चक्रधरपुर कार्यालय के चीफ ओएस सुधा पोलसन, रेलवे सुरक्षा बल झारसुगुड़ा के उरीति कल्याणी, सीनियर ए एलपी इलेक्ट्रीक बंडामुंडा सुनिता कुमारी, चाईबास...