लखनऊ, मई 29 -- सपा की चंदौली जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर हुए हमले के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आपके स्वजातीय सपाई गुंडों ने लात-घूसों से उन्हें पीटा है। आपकी पार्टी में न तो प्रजापति सुरक्षित हैं और न ही कुर्मी।ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि अभी पिछड़ा वर्ग की सपा महिला विधायक से मारपीट पर आपकी चुप्पी बरकरार ही थी, अब चंदौली में आपकी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को घर में घुसकर बाल पकड़ कर घसीटा गया.। यह भी पढ़ें- पीड़ा, दमन और अपमान... महिला नेता की पिटाई पर पंकज चौधरी ने अखिलेश के नारे को नया नाम दिया आप ही के स्वजातीय सपाइयों द्वारा ल...