चंदौली, मई 29 -- पीडीडीयू नगर। सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर हुए जानलेवा हमले की पार्टी ने कड़ी और घोर निंदा की है। जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि पार्टी की महिला नेता और पदाधिकारी गार्गी पटेल पर हुए हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों में शामिल एक आरोपी भाजपा का सदस्य भी है। कहा कि जो भी इस घटना में शामिल हैं, पुलिस प्रशासन जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। वहीं उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधी और मनबढ़ बेखौफ घूम रहे हैं। शासन और पुलिस प्रशासन से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। यह भी पढ़ें- गार्गी पर हमले के बाद बोले राजभर, सपा में न प्रजापति सुरक्षित न कुर्मी बीते गुरुवार की शाम को ही एक आभूषण दुकानदार सुजीत बिंद को बदमाशों ने गोली मारकर उससे नकदी लूट कर फरार हो गए थे। इससे पहले...