सासाराम, मार्च 9 -- सासाराम, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लेट्स इंस्पायर बिहार के तत्वधान में रविवार को पटना में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन-2026 में समाजसेवा, शिक्षा के प्रसार व महिलाओं को प्रेरित करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट और निस्वार्थ योगदान के लिए जिले की शिक्षिका व समाजसेवी नूतन पांडेय को गार्गी क्वीन के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा प्रदान किया गया। बताया जाता है कि नूतन पांडेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथू में शिक्षिका हैं। साथ ही लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत गार्गी अध्याय की जिला मुख्य समन्वयक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के साथ जा समाज में शिक्षा और महिला सशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.