लातेहार, अप्रैल 1 -- गारू प्रतिनिधि। गारू प्रखंड अंतर्गत बुधवार को वनवासी कल्याण केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद का प्रखंड स्तरीय गठन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के दर्जनों हिंदू समाज के लोगों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर हरि किशोर दुबे, मंत्री के रूप में रामकुमार उरांव, कोषाध्यक्ष के रूप में मंगल उरांव, उपाध्यक्ष के रूप में सुनेश्वर सिंह, सह मंत्री के रूप में शिव शंकर सिंह तथा उप कोषाध्यक्ष के रूप में कृपाल उरांव को चुना गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय तिवारी एवं मनमोहन राम चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों एवं समाज में इसकी भूमिका पर विस्त...