लातेहार, जनवरी 3 -- गारू, प्रतिनिधि। गारू प्रखंड के पूर्वी वन क्षेत्र में सखुआ पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भंवरबधा, हेसावा और सुरकुमी गांवों के आसपास के जंगलों में सैकड़ों की संख्या में सखुआ पेड़ों की कटाई की जा रही है। यह कटाई जंगल के भीतर ही नहीं, बल्कि सड़क किनारे भी खुलेआम हो रही है, जबकि संबंधित वनकर्मी मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कर्मियों की तैनाती की गई है, इसके बावजूद अवैध कटाई पर रोक नहीं लग पा रही है। इस मामले में जिला परिषद सदस्य जीरा देवी ने भी वनकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में हो रही कटाई और विभागीय चुप्पी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं स्थानीय वनरक्षी अमृत ने इस संबंध में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.