लातेहार, मार्च 24 -- गारू, प्रतिनिधि। गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत के रामसेली गांव के अरुण सिंह (31) पिता स्व़ महेंद्र सिंह उर्फ बंधु सिंह की तमिलनाडु में अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जाती हैं। जानकारी के अनुसार अरुण सिंह दो महीने पूर्व रोजगार के लिए तमिलनाडु राज्य के कालिकिशन किरीपारा गया था। घटना वाली रात करीब साढ़े नौ बजे वह पड़ोसी के घर मोबाइल चार्जर लेने गया था। इसी क्रम में वहां के स्थानीय लोगों ने कत्ती और पत्थर से हमला कर घटना को अंजाम दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर तमिलनाडु पुलिस मौके पर पहुंची एवं मृतक का शव कब्जे में लेकर नजदीकी सरकारी अस्पताल में भेज दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने झारखंड के पांच युवकों को हिरासत में लिया है। चारो युवक लातेहार जिले के महुआडांड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.