नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद करने और उनके निमित्त श्राद्ध-तर्पण करने की परंपरा सदियों पुरानी है। इस दौरान परिवार अपने पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद की कामना करता है। श्राद्ध से जुड़ी परंपराओं में पंचबलि का भी खास स्थान माना गया है। इसमें घर में तैयार भोजन का एक हिस्सा पांच अलग-अलग जीवों और देवताओं को अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन माध्यमों से पितरों तक भोजन पहुंचता है और उन्हें तृप्ति मिलती है। आखिर पंचबलि में किन पांच के लिए भोजन निकाला जाता है और इसका क्या महत्व है, आइए जानते हैं।क्या होता है पंचबलि कर्म? पंचबलि दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें 'पंच' का अर्थ पांच और 'बलि' का मतलब अर्पण करना है। श्राद्ध के दौरान भोजन तैयार करने के बाद उसका एक हिस्सा पांच अलग स्थानों पर रखा जाता है। इस...