मिर्जापुर, जुलाई 21 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चौबीस घंटे के अंदर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दंपति जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना संतनगर और हलिया थाना क्षेत्र की है।

हादसा विवरण पटेहरा संवाद अनुसार क्षेत्र के अमोई कचरिया गांव निवासी 32 वर्षीय सद्दाम बाइक से सोमवार की रात साढ़े नौ बजे कोलकम चौराहे पर किसी काम से गया था। वहां से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही घर से पांच सौ मीटर पहले पहुंचा। तभी अचानक बाइक के सामने गाय आ गई। तेज रफ्तार बाइक गाय में टकराने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शोकग्रस्त परिवार उधर युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे। तभी रास्ते में एक बाइक सड़क पर गिरी मिली। पास जाकर देखा तो सद्दाम पड़ा ...