वाराणसी, अगस्त 24 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। खजुरी में हाइवे पर रविवार देर रात कांवरिया लेन में गाय से टकराकर बाइक सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। भदोही के कटरा बाजार देहात निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र केसरी बाइक से प्रयागराज से गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने जा रहे थे। खजुरी के पास हाइवे की कांवरिया आरक्षित लेन में पहुंचते ही अचानक सड़क पर गाय आ गई। बाइक गाय से टकराने के बाद पलट गई। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को मिर्जामुराद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की बाइक और श्रद्धालु की कार में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...