मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- ड्रमंडगंज। मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर सोमवार को महेशपुर गांव के पास सुबह नौ बजे के करीब गाय से टकराकर बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल पति पत्नी को एंबुलेंस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के छापर हरदौन गांव निवासी 38 वर्षीय शेषमणि कोरी अपनी 35 वर्षीया पत्नी सीमा देवी के साथ बाइक से रविवार की शाम हलिया क्षेत्र के गोविंदिया गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद सोमवार सुबह पत्नी को बाइक पर बैठाकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही महेशपुर गांव नेशनल हाईवे पर पहुंचे कि अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.