देहरादून, दिसम्बर 22 -- देहरादून। पशु प्रदर्शनी में गाय क्षेणी में प्रथम पुरुस्कार किशोरी लाल ने जीता। वहीं भैंस श्रेणी में मदन लाल नौटियाल और बैल जोड़ी श्रेणी में जगदीश प्रसाद ने बाजी मारी। सोमवार को विकासखंड रायपुर के ग्राम सिल्ला में पशु पालन विभाग की ओर से आयोजित पशु प्रर्दशनी में पशु पालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम प्रधान मगन लाल उनियाल ने कहा कि यह ग्राम सिल्ला जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अच्छा है कि पशु पालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ शैलेंद्र वशिष्ठ, डॉ गीतांजली, डॉ नेहा, डॉ किशोरी नौटियाल, शशांक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...