मेरठ, मार्च 12 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित बागपत रोड पर मिलेनियम स्कूल के सामने बुधवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो गाय लेकर जा रहे एक छोटा हाथी को रोक लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। छोटे हाथी सवार युवक उमर गार्डन निवासी महताब पर गायों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने दोनों गायों को परतापुर कान्हा गोशाला भिजवा दिया और युवक महताब को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। महताब का दावा है कि उसने यह गायें 15 दिन पहले ढिलाना और कटाई गांव से खरीदी थी और उन्हें पारसी बाजार बेचने जा रहा था। उधर , टीपी नगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उसके आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...