प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। गाय तो पहले से ही विश्वस्य मातर: है। लोग गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग कर रहे हैं जबकि प्राचीन ग्रंथ वेद में गाय को विश्वमाता कहा गया है। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से यह बात कही। इसी दौरान आयोग सदस्य से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मांग पर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे कोई जवाब नहीं दिया। आयोग के सदस्य ने कहा कि तीन गोशालाओं का निरीक्षण किया, जिनमें दो में चूनी-चोकर की कमी मिली। गोशाला संचालकों को तत्काल पर्याप्त चूनी-चोकर इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए गाय के महत्व को समझना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...