कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के निखोदा गांव में गुरुवार शाम गाय चोरी कर ले जा रहे दो युवकों की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया गया। निखोदा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने अपनी गाय चरने के लिए छोड़ी थी। इसी दौरान गाय गायब हो गई। खोजबीन के दौरान गांव की सड़क पर अंधावां की ओर से एक लोडर वाहन (छोटा हाथी) आता दिखाई पड़ा। रोका गया तो उसमें गाय लदी हुई थी। मौके से आरोपी राजेंद्र कुमार निवासी अहिरन का पूरा व चालक जितेंद्र निवासी भरसवां थाना मंझनपुर को पकड़ा गया। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों का चालान कर दिया है। दोनों ने मवेशी चोरी का जुर्म कबूल कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...