प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 29 -- प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त गांव के इकलाख की पत्नी सोफिया बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी गाय पड़ोस के घर के पास चली गई। उसे ले आने के लिए वह गई तो लोग उसे गाली देते हुए मारने पीटने लगे। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...