प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- माघ मेला क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग पर द्वारका शरदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के शिविर का भूमि पूजन सोमवार को हुआ। शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती 15 जनवरी को प्रयागराज आएंगे। एक सप्ताह मेला क्षेत्र के शिविर में श्रद्धालुओं को आशीष देंगे। इस दौरान शिविर में गाय, गंगा और पर्यावरण पर चिंतन किया जाएगा। त्रिवेणी मार्ग दक्षिणी पट्टी पांटून पुल संख्या दो के पास लग रहे शिविर का भूमि पूजन मनकामेश्वर मंदिर के आचार्य ब्रह्मचारी श्रीधरानंद के सानिध्य में 21 आचार्यों ने किया। मुख्य रूप से दंडी स्वामी सदाशिव ब्रह्मेंद्र, महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत यमुना पुरी, निर्मल अखाड़े के सचिव देवेंद्र शास्त्री, टीकरमाफी आश्रम से स्वामी हर्ष चैतन्य ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे। मनकामेश्वर मंदिर के आचार्य ब्रह्मचचारी श्रीधरानंद...