मथुरा, जून 6 -- गो सम्मान आह्वान अभियान की जिला बैठक शुक्रवार की शाम मसानी क्षेत्र स्थित चित्रकूट धाम परिसर में सम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए गो सम्मान आह्वान अभियान के राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख के रूप में नेतृत्व कर रहे गोपेश बाबा ने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु केन्द्र सरकार को बाध्य करने के लिए सतत जनसंपर्क के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाने का आव्हान किया। उक्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी को जिला प्रमुख का दायित्व घोषित किया गया। बैठक में उपस्थित अभियान के राज्य प्रमुख सुनील सिंह ने हस्ताक्षर अभियान के संचालन हेतु गो भक्तों के दायित्वों की घोषणा की। जिसमें पवन दुबे एडवोकेट, धीरज कौशिक, डा. गोविन्द, भरत गौतम, अन्तो पण्डित व विकास पण्डित को जिला संयोजक, विजय बहादुर सिंह को जिला प्रवक्ता, सोनम द...