हजारीबाग, जुलाई 27 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। इसी निमित्त आज हजारीबाग में गांधी मैदान में सवा घंटे के विजय मंत्र के जप के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। तत्पश्चात गांधी मैदान हनुमान मंदिर प्रांगण से डिस्ट्रिक्ट मोड़ होते हुए कीर्तन पद यात्रा करते हुए समाहरणालय में उपायुक्त को गो भक्तों द्वारा पांच लाख अधिक हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपा गया। जिला प्रभारी दशरथ यादव ने सरकार से चार मुख्य मांग की है- गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा, गोवंश की हत्या पुर्ण रुपेन बंद हो,गो सेवा मंत्रालय बनाया जाए तथा संपूर्ण भारत में गो चारा नीति लाई जाए।गोरक्षक यह भी पढ़ें- गो सम्मान की हुंकार...