जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान के कोटा निवासी सूरज नायक देशव्यापी पदयात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के क्रम में शनिवार को वे जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मुहिम और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। सूरज ने बताया कि उन्होंने 15 फरवरी को राजस्थान के कोटा शहर से इस पदयात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान उनका लक्ष्य देश के चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना है। अब तक वह एक धाम और तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं, जबकि तीन धाम और नौ ज्योतिर्लिंगों की यात्रा अभी शेष है। उन्होंने बताया कि अब तक नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर तथा झारखंड के देवघर स्थ...