नई दिल्ली, मई 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जमीयत उलमा-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बयान जारी कर कहा कि गाय को 'राष्ट्रीय पशु' का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी, बल्कि उन्हें खुशी होगी कि गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग और हिंसा की घटनाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने सवाल किया कि जब देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को केवल पवित्र ही नहीं मानती, बल्कि उसे मां का दर्जा देती है, तो फिर ऐसी क्या राजनीतिक मजबूरी है कि सरकार उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से बच रही है? यह भी पढ़ें- 'गाय को दिया जाए राष्ट्रीय पशु का दर्जा', अरशद मदनी ने की मांग; वजह भी बताईगाय के मुद्दे पर विचार उन्होंने कहा कि यह मांग केवल हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि अनेक साधु-संत भी लंबे समय से यह मांग उठा रहे हैं। इसके बावजूद यद...