लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- ब्लॉक प्रमुख महेंद्र वाजपेई के नेतृत्व में तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में संयुक्त रूप से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र वाजपेई के नेतृत्व में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी गोपाल मोहन रस्तोगी, अतुल बाजपेई, मानस त्रिवेदी, योगेश त्रिवेदी एड, राम मोहन रस्तोगी, अजय रस्तोगी, आनंद बाजपेई, सुशील बाजपेई, पुनीत बाजपेई समेत बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों ने वह सम्मान आवाहन अभियान के तहत प्रदर्शन करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की आवाज तेज की है। वहीं उनकी सुरक्षा व्यवस्था, और चारा पानी दाना आदि की व्यवस्था गोआश्रय स्थलों पर सुनिश्चित करने की मांग करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली और ग...