अमरोहा, मई 29 -- अमरोहा जिले के चुचैला कलां में ईदुल अजहा का पर्व इस बार धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और कानून पालन के संदेश के साथ मनाया गया। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र स्थित चुचैला कलां ईदगाह में नमाज के दौरान मौलाना वकील अहमद ने मुस्लिम समुदाय से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील की। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर कानून का पालन करने और किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने का संकल्प भी दिलाया। मौलाना ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि गाय करोड़ों लोगों की आस्था और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने गो हत्या करने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाने और फांसी जैसी सख्त सजा देने की भी मांग की।गाय को राष्ट्र...