फतेहपुर, मई 28 -- बिंदकी। गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महराज दोआबा में दूसरे दिन भी भाजपा पर हमलावर रहे। कहा कि गाय को राष्ट्र माता बनाए जाने के लिए मुस्लिम और ईसाई भी साथ लेकिन भाजपा इसे लेकर राजनीत कर रही है। यह भी पढ़ें- गोमाता की रक्षा नहीं कर पा रही सरकारें : अविमुक्तेश्वरानंदगाय माता के प्रति आस्था उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि गाय को माता नहीं मानता वह हमारे लिए शत्रु समान है और कभी हमसे वोट लेने मत आए। बिंदकी के मां ज्वाला देवी मंदिर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महराज ने कहा कि हिंदुओं में गाय माता के प्रति प्रेम और विश्वास है। हर हिंदू चाहता है कि गौ हत्या बंद हो, यहां तक कि मुस्लिम भी नहीं चाहता कि गौ हत्या हो। ईसाई धर्म के लोग भी गाय की र...