बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता कमासिन कस्बे के रामलीला प्रांगण में संत समाज की साध्वी ने गौ माता सम्मान के अभियान अंतर्गत देश में हिंदुओं को जागृतकर गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सहित गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिए जाने के लिए अभियान में सम्मिलित सनातनी हिंदुओं को संकल्प दिलाया। कस्बे में अभियान के अध्यक्ष नीलमणि वृषभदेव नंदीबाबा और संरक्षक भगवती गौ माता की अगुवाई में गोष्ठी का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए किए प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि अभियान की सफलता के लिए किसी से दान दक्षिणा नहीं ली जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार संविधान के तहत पशु, पक्षी, पुष्प को राष्ट्र चिन्ह से संबोधित किया गया। उसी प्रकार राष्ट्र माता के रिक्त पद पर गो माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। इस दौरान कस्बे...