मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- बुढ़ाना। गौ माता सम्मान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल कुमार पाल के नेतृत्व में एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने व गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई। नगर अध्यक्ष शिवम चौहान व छोटा सैनी ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को निवेदन प्रस्तुत किया है। ज्ञापन देने वालों में डा. विशाल, डॉ. सोनू कश्यप, शिवम चौहान, छोटा सैनी, हर्ष सैनी, मोनू, सुमित कुमार, पारस सैनी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने लिए दिया ज्ञापन यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र माता दर्जा देने की मांग यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...