रामनगर, जुलाई 4 -- रामनगर। करणी सेना के पदाधिकारियों ने गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग उठाई है। संगठन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। शनिवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में उत्तराखंड में गोमाता को राजमाता घोषित किए जाने की मांग उठाई। इस उद्देश्य से प्रदेशभर के जिला और तहसील स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्त और आम नागरिक अपना समर्थन दे रहे हैं। 25 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर उनकी मांग पर निर्णय नहीं लिया गया तो एक अगस्त से हल्द्वानी से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल कूच किया जाएगा। इस मौके पर प्रशांत तिवारी, कपिल नेगी, विकास अंजान, भरत सैनी, शंकर, प्रदीप मिश्रा, दिनेश सिंह, सचिन सागर आदि मौजूद रहे।

हि...