बरेली, जनवरी 8 -- आंवला। थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में बुधवार को दबंगों ने एक युवक उस समय पीटा, जब उसने एक गाय को भाला मारने का विरोध किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव नूरपुर के अभय सिंह चौहान दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार सुबह गांव का करन एक गाय को निशाना बनाकर उस पर भाला फेंक रहा था। अभय सिंह ने जब आरोपी को इस अमानवीय कृत्य से रोका तो आरोपी भड़क गया। करन ने उसे बुरी तरह से पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...