बदायूं, फरवरी 13 -- कुंवरगांव, संवाददाता। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत बनेई गांव के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर निवासी दीपक शर्मा गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे अपनी बाइक से नंदगांव स्थित खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हसनपुर पेट्रोल पंप के पास उन्होंने दो व्यक्तियों को एक गाय को रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारते हुए ले जाते देखा। दीपक शर्मा ने दोनों लोगों को ऐसा करने से रोका तो वे उनके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर दीपक शर्मा और अमित ठाकुर पुत्र ओमवीर ने तुरंत डायल 112 पर कॉल की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गाय को गांव में सुरक्षित स्थान पर बंधवाया। दीपक शर्मा पुत्र बीरेंद्र शर्मा की तहरीर पर अकरम और तारिक निवासी ग्राम बनेई, थाना कुंवरगांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.