दुमका, मई 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़- गुहियाजोरी मुख्य मार्ग पर रविवार को गोवंशीय पशु को बचाने के क्रम मे एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला मोर्चा की रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मर्शीला मरांडी के पति बाइक से कहीं जा रहे थे। गोविंदपुर के पास बीच रास्ते में अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के क्रम में मार्सिला मरांडी के पति का एक्सीडेंट हो गया। आनन फानन में घायल को बेहतर इलाज के लिए दुमका डॉक्टर तुषार ज्योति के पास ले जाया गया। इस घटना की जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ के प्रमुख बाबूलाल मुर्मू को हुई, तो वे उनके कुशल क्षेम पूछने हॉस्पिटल गए। उनके साथ ही झामुमो के कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...