जामताड़ा, जून 29 -- नारायणपुर। गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी गांव के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधानी जमुनियांटांड़ गांव निवासी सिराज अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र ताजमुल अंसारी अपने चचेरे भाई अख्तर हुसैन के 16 वर्षीय पुत्र अनवर हुसैन के साथ बाइक से जामताड़ा जा रहा था। इसी दौरान बांसपहाड़ी गांव के समीप अचानक एक गाय दौड़कर सड़क पर आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...