फिरोजाबाद, जून 24 -- एका थाना क्षेत्र में गाय को बचाते समय बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव उड़ेसर निवासी 22 वर्षीय बॉबी पुत्र श्रीपाल बुधवार की दोपहर बाइक द्वारा नगला धारा की तरफ जा रहा था। वह नगला धारा के निकट पहुंचे वैसे ही सड़क पर अचानक एक दौड़ती हुई गाय आ गई। गाय को बचाते समय उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। जिससे सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...