गाय को पीटने का विरोध करने पर भाइयों को पीटा
बलरामपुर, अगस्त 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के हज्जीपुरवा गांव में गाय को डंडे से पीटने का विरोध करने पर दलित व्यक्ति व उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोसी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित शिव कुमार पुत्र समपत पासवान निवासी हज्जीपुरवा के मुताबिक 24 अगस्त की रात करीब नौ बजे पड़ोसी मेंहदी हसन पुत्र भाई लाल उसकी गाय को डंडे से मार रहा था। शिव कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि डंडे और घूंसे से हमला करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.