गाय को पशु सूची से हटाकर राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार: शंकराचार्य
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- हिमालय ज्योतिषपीठ बदरिका आश्रम के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्व) यात्रा लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ रायबरेली से प्रतापगढ़ की सीमा में दाखिल हुए। जहानाबाद में जगद्गुरु का सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधियों ने समर्थकों के साथ फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गाजे बाजे के साथ धर्म सम्राट स्वामी करपात्रीजी की जन्मस्थली उमरपुर भटनी पहुंची। करपात्री चौक उमरपुर भटनी में स्थापित स्वामी करपात्री की प्रतिमा पर ध्वनि व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण किया। इसके बाद चौक पर ही आयोजित धर्म सभा में पहुंचे जगद्गुरु ने कहाकि संतों ने इंदिरा सरकार की गोलियां खाईं। संतों पर गोली बरसाने का पाप करने वाली इंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.