गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु
नई दिल्ली, जून 3 -- कई प्रमुख मुस्लिम संगठनों और धर्मगुरुओं ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। मुस्लिम नेताओं द्वारा इस मांग की प्रमुख वजह यह है कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा और कथित गोकशी को लेकर होने वाले विवादों को रोका जा सकेगा। इस पर सरकार को सोचना चाहिए। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में आखिर दिक्कत क्या है? इसके लिए आवश्यक कानून बनाने में विलंब नहीं होना चाहिए। यूं भी गाय को लेकर आए दिन देश के किसी न किसी कोने में तनाव फैलाने की कोशिश होती रहती है। हिंसा भी की जाती है, जिससे माहौल विषाक्त और तनावपूर्ण बना रहता है। अगर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने से गोकशी पर रोक लगती है और विवादों का अंत होता है, तो इससे अच्छी नेक बात आखिर क्या हो सकती है। इससे बहुसंख्यकों की आस्था व धर्म का सम्मान होगा। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.