गंगापार, जनवरी 21 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत मनापुर उर्फ बगई कला गांव में मंगलवार दोपहर एक गाय के हमले से किसान की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव निवासी 60 वर्षीय राम सिंह पुत्र लल्लन भारतीय बगीचे में अपनी बकरियां चरा रहे थे। उसी दौरान बगीचे में पहले से घास चर रही एक गाय अचानक उग्र हो गई। उसने किसान के ऊपर हमला कर दिया। गाय के अचानक हमले में राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात गाय पालक के खिलाफ तहरीर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.