बलिया, मार्च 31 -- नगरा। इलाके के चांदपुर भाऊपुर निवासी 25 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी कृष्णा यादव की सोमवार को गाय के हमला करने से मौत हो गयी। घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि चारा खिलाने के बाद महिला गाय को दूसरी जगह बांधने के लिए लेकर जा रही थी। इसी बीच अचानक गाय ने हमला कर दिया। इस घटना में शिवकुमारी गंभीर रुप से घायल हो गयीं। गांव-घर के लोगों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतका का पति बाहर नौकरी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...