बहराइच, मार्च 14 -- फखरपुर, संवाददाता। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फखरपुर थाने से सौ मीटर दूर शुक्रवार रात गाय की मौत हो गई। रात से शव सड़क पर पड़ा होने पर कुत्तों के झुंड नोचते रहे। इससे बजरंग दल में उबाल आ गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 11 बजे थाने के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। कस्बे में प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहन जाम में फंसे रहे। यात्री हलकान हो गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने समझा बुझा कर आधे घंटे बाद जाम हटवा दिए जाने पर यातायात बहाल हो गया। हालांकि विरोध प्रदर्शन हंगामा काफी देर तक चला। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि शुक्रवार रात में अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कार्यकर्ताओं का कहना है कि रात से एक गाय का शव रोड पर पड़ा है। उसे उठाया नहीं जा रहा है। तेज रफ्तार के कहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.