गाय के बछड़े से टकराकर बाइक सवार घायल
गाजीपुर, जून 25 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद-सैदपुर मार्ग पर स्थित उकरांव चट्टी के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक सवार युवक गाय के बछड़े से टकराकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि सादात के कौड़ा गांव निवासी सूरज राजभर पुत्र राजेश राजभर बहरियाबाद की तरफ से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। उकरांव चट्टी के पास हादसा हो गया है। सूरज के सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.