बांका, मार्च 21 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित सातपट्टी के कुर्माडीह गांव में चल रहे गो-कृपा कथा के दौरान वृंदावन से पधारे साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने गौ माता का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने गौमाता को ईश्वर का अंश बताया। कृष्ण भगवान गौ के परम भक्त थे। सरस्वती जी ने बताया कि गौ माता सभी सनातनियों का आधार हैं। गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए गाय के गोबर में माता लक्ष्मी एवं गौ मूत्र में साक्षात गंगा वास करती है। गौ मूत्र पीकर भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई स्वस्थ्य और निरोगी काया धारण करते रहे। वैज्ञानिक अनुसंधान में भी पाया गया है कि गौ मूत्र में विभिन्न रोग व व्याधियों का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ। गौ माता की महिमा अपरम्पार है। गाय का दूध अमृत समान होता है। गाय और माय का ...