बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के रानीपुर थाने के गोबरहा गांव में साइबर ठगों ने गाय की होम डिलीवरी के नाम पर 57,700 की ठगी कर ली। पीड़ित ने मोबाइल नम्बर दर्ज करा धोखाधड़ी व साइबर एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिले में यह अपने आप में पहला मामला है कि जब आन लाइन मवेशी की खरीदारी की गई। अब खरीदार के होश उड़े हैं और थाने का चक्कर लगा रहे। रानीपुर थाने के गोबरहा निवासी सुनील सिंह पुत्र नान्हू सिंह को बेहतर नस्ल की गाय की जरूरत थी। उसी दौरान एक साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर काल किया और बोला वह घर बैठे उन्नत प्रजाति की गाय 70 हजार में होम डिलीवरी कर देगा। झांसा देकर उनसे 57,700 रूपये भेजने को कहा गया। साइबर ठगों की लुभावने प्लान के झांसे में आकर 57,700 रूपये की गाय खरीदी। साइबर ठग के बताए नम्बर पर उन्होंने रुपए स्थानांतरित कर दिए। दर अस...