नोएडा, जनवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। थोरा गांव में बुधवार को गाय के हमले में बुजुर्ग की मौत मामले का संज्ञान लेते हुए पशु चिकित्सीय विभाग की टीम ने गुरुवार को पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया। टीम पशुओं को विभिन्न संक्रमण से बचने वाला टीका लगा रही है। पशु चिकित्साधिकारी अरुण सचान ने बताया कि वह गुरुवार को स्वयं थोरा गांव में गए। उन्होंने वहां पीड़ित परिवार के साथ ही आसपास ग्रामीणों से बातचीत की। पता चला कि हमला करने वाली गाय थोरा गांव की नहीं थी, बल्कि किसी अन्य गांव से थोरा के जंगल में पहुंची थी। चरते समय डंडा दिखाने पर उसने किसान समेत तीन लोगों पर हमला किया था। चूंकि गाय का सही ठिकाना पता नहीं चल पाया है। ऐसे में थोरा में सभी पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू कराया गया है। गुरुवार को कुछ ही पशुओं को टीका लग पाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.